फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमाम व्यवस्था के बावजूद सफाई अभियान चरमराया

विज्ञापन
udhampur kay bus stand par padhi gandhgi - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
गंदगी की चपेट में बस अड्डा, यात्री व चालक परेशान
विज्ञापन

सुबह से शाम तक बस अड्डा पर फैली रहती है गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। प्रशासन की तरफ से स्वच्छता ही सेवा नाम से पूरे जिले में स्वच्छता अभियान छेड़ रखा है, वहीं दूसरी तरफ शहर के अंदर बस अड्डा पूरी तरह से गंदगी की चपेट में है। बस अड्डा पर हर तरफ गंदगी ही नजर आती है। गंदगी के कारण सुबह से शाम तक यात्री व वाहन चालक परेशानियों से जूझते रहते हैं। दुकानदारों का कहना है कि सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए पहुंचते तो हैं, लेकिन सभी औपचारिकता पूरी कर लौट जाते हैं।
बस अड्डा पर सुविधाओं का बहुत ज्यादा अभाव है। यात्रियों को न तो जरूरत अनुसार पीने का पानी मिलता है और न ही धूप व बारिश से बचने के लिए यात्री शेड की सुविधा है। चरमराई सफाई व्यवस्था ने तो परेशानी को दुगनी कर दिया है। बस अड्डा पर सुबह से शाम तक गंदगी ही फैली हुई नजर आ रही है। टिकट काउंटर के बाहर भी कर्मचारी सुबह से शाम तक गंदगी के बीच टिकट लेने को मजबूर रहते हैं। जिन स्थानों पर बसों को खड़ा किया जाता है, वहां पर भी गंदगी ही नजर आती है। बस अड्डा के दुकानदारों ने बताया कि सुबह के समय सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए पहुंचते तो हैं, लेकिन केवल औपचारिकता पूरी कर निकल जाते हैं। इसके बाद शाम तक बस अड्डा के विभिन्न हिस्सों में गंदगी के ढेर पड़े रहते हैं। इसके साथ ही गंदगी भी फैली रहती है। गंदगी को जमा करने के लिए कूड़दान की भी व्यवस्था नहीं की गई है। एक तरफ तो प्रशासन व नगर परिषद लोगों को स्वच्छता ही सेवा का संदेश देर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूरा बस अड्डा गंदगी की चपेट में है। कोई भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

××××××××
रियासी। उपायुक्त के तमाम प्रयास और निर्देश के बावजूद भी म्यूनिसिपल कमेटी नगर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम साबित हो रही है। मंगलवार को जिला प्रशासन के ट्विटर पर नगर के कुछ प्रमुख स्थानों पर गंदगी पसरी रही। वहीं इसके विपरीत कई स्थानों पर फैली गंदगी कमेटी की पोल खोलते हुए दिखी।
नगर के वार्ड नंबर तीन में स्थित लड़कियों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर दोपहर को साढ़े बारह बजे के करीब भी गंदगी के ढेर लगे रहे। इन दौरान वहां पर मवेशी भी घूमते मारते दिखाई दिए। वार्ड नंबर-चार स्थित श्री सनातन धर्म सभा व पोस्ट आफिस के पिछले हिस्से में भी गंदगी फैली रही। मौके पर वाहनों के लगे होने के कारण कमेटी के अधिकारी इसकी तरफ ध्यान देने में विफल साबित हो रहे हैं। नगर के बीचोबीच होने के बावजूद भी इस स्थान को लोगों ने खुला शौचालय बनाया हुआ है। जो स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाते दिखता है। इसके अलावा कमेटी कार्यालय के बिल्कुल पीछे पड़े खाली स्थान पर पूरा दिन गंदगी के ढेर लगे रहते हैं, जिसको थोड़ा-थोड़ा उठाया जाता है। म्यूनिसिपल कमेटी के पास अपना निजी ट्रैक्टर जेसीबी मशीन चार ऑटो हैं।
कमेटी के ईओ मदन लाल ने बताया कि लोगों को गंदगी नहीं फैलाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी होने के बावजूद भी सफाई व्यवस्था बनाने के पूरे प्रयास जारी है। आने वाले दिनों में कर्मचारियों की कमी को भी पूरा किया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह सफाई बनाए रखने में पूरा सहयोग करें ताकि नगर को साफ सुथरा रखा जा सके।
विज्ञापन

-----
जिला प्रशासन ने शेयर किए फोटो
रियासी। स्वच्छता को लेकर चल रहे अभियान में मंगलवार को जिला प्रशासन ने नगर के मुख्य बस अड्डे, मुख्य बाजार व गली के कुछ फोटो ट्विटर पर शेयर किए। फोटो में इन स्थानों को पूरी तरह से गंदगी मुक्त दिखाते हुए इन्हें साफ सुथरा बताया गया। इसमें लोगों का पूरा सहयोग होने के लिए उनका शुक्रिया किया गया। गौरतलब है कि शनिवार को डीसी ने नगर के कई स्थानों का दौरा करते हुए वहां पड़ी गंदगी को स्वयं उठाया था। इसके अलावा दो डस्टबिन लगाते हुए सभी को कूड़ा कर्कट इसमे डालने को कहा। इसका असर दुकानदारों पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें