फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक चार हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज

Wed, 14 Apr 2021 01:29 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सीबीआई द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज। आरोपी के जम्मू और लखनऊ स्थित आवास पर भी छापामारी।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जम्मू के वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक आदर्श कुमार को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने पकड़े गए आरोपी के जम्मू और लखनऊ स्थित आवास पर भी छापामारी की। गिरफ्तारी के बाद उसे सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने जनवरी 2020 में पासपोर्ट बनवाने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन किया था। इस मामले में पासपोर्ट कार्यालय की ओर से उसे सूचना दी गई कि उसके खिलाफ थाने में एक एफआईआर दर्ज है। इसलिए उसका पासपोर्ट जारी नहीं किया जा सकता। व्यक्ति ने इस पर सूचित किया कि उन्हें उक्त प्राथमिक सूचना रिपोर्ट से संबंधित मामले में बरी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- हर दिन जम्मू-कश्मीर में हो रहे 42 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट, 25 हजार को लग चुकी है वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद व्यक्ति पासपोर्ट कार्यालय पहुंचा और वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक से मिला। आरोप है कि यहां वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक ने पासपोर्ट जारी करने के लिए 5000 की रिश्वत मांगी। व्यक्ति ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। सीबीआई ने आरोपी को रंगेहाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

इसके बाद शिकायतकर्ता रुपये देने के लिए पासपोर्ट कार्यालय पहुंचा। यहां सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें