फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू में पाकिस्तान के खिलाफ गूंजे नारे, पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर शिवसेना ने निकाला ताबूत मार्च

Wed, 22 Apr 2026 02:58 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जम्मू में शिवसेना  कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ प्रतीकात्मक ताबूत मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं विरोध का प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को जम्मू में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 26 निर्दोष लोगों की याद में एक हरे रंग का प्रतीकात्मक ताबूत कंधों पर उठाकर मार्च निकाला और आतंकी हमले के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और हमले को लेकर कड़ी निंदा जताई। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के झंडे के प्रतीकों से सजे एक पुतले का भी दहन किया।

जम्मू-कश्मीर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख मनीष सहनी के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में प्रदर्शनकारियों ने 'पाकिस्तान हाय-हाय' और 'भारत माता की जय' जैसे नारे लगाए। बाद में प्रतीकात्मक ताबूत को आग के हवाले कर 'आतंकवादियों की पहचान- पाकिस्तान' जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए मनीष सहनी ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश देने के लिए किया गया है, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि यह ताबूत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का प्रतीक है और इसे यह चेतावनी दी गई है कि वह अपनी हरकतों से बाज आए, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें