फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने का युवाओं में दिख रहा उत्साह

विज्ञापन
सांबा में सेना की भर्ती रैली मे पहुंचने के लिए खडे युवक - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के शेर बच्चा स्टेडियम में चल रही सेना की भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। युवक स्टेडियम के आसपास ही रात बिता रहे हैं। वे सुबह दो बजे लाइन में खड़े हो जाते हैं। जम्मू जिले के मढ़ और गजंसू से युवक भोला, ऋषभ ने बताया कि वह देर रात तक स्टेडियम के निकट ही एक खेत में बैठे रहे। सुबह दो बजे कतार में खडे़ हो गए।
विज्ञापन

उधर सेना के सूत्रों के अनुसार तीन हजार युवाओं को रोजना गेट में प्रवेश दिया जा रहा है। उनमें से 300 व 310 तक ही युवक पहली बाधा पार करने के लिए चुने जाते हैं। दौड़ के साथ शारीरिक फिटनेस, लंबी कूद, चिकित्सा आदि की जांच के बाद ही युवाओं को पास किया जाता है। उधर कई युवक भर्ती स्थल से निराश लौटे। युवक राजेंद्र, विपिन, दीपंकर आदि के अनुसार उन्होंने आनलाइन आवेदन किया, लेकिन उनका सूची में नाम नहीं है। उन्होंने सेना के अधिकारियों से आग्रह भी किया, लेकिन उन्हें भर्ती रैली में भाग लेने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें काफी मायूसी हुई है। युवकों के अनुसार उन्हें फेल पास का कोई गम नहीं, यदि उन्हें भर्ती रैली में भाग लेने दिया जाता तो बेहतर होता। इस तरह से उनके अरमान दिल में ही दब कर रह गए हैं। युवाओं ने बताया कि वह काफी अरसे से प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन अचानक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें