जेएनयू में आयोजित सेमिनार में बोले मंत्री जावेद राणा। स्त्रोत सोशल मीडिया
जम्मू। जेएनयू में मसूद चौधरी के जीवन और विरासत पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें जल शक्ति वन परिस्थितकी और पर्यावरण जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने उपस्थिति दर्ज कराई।
मंत्री ने कहा कि डा.. मसूद अहमद चौधरी का दृष्टिकोण संकीर्ण पहचान और संकीर्ण राजनीति से परे है। उन्होंने जाति और जनजाति की संकीर्ण राजनीति के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि देते हुए राणा ने कहा कि वह मार्गदर्शक और हाशिए पर रह रहे लोगों के उत्थान के लिए प्रयास किया। सेमिनार में सांसद गुलाम अली खटाना सहित वक्ताओं ने डा. चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।