फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आजाद और समाज सुधार में गांधी जी का योगदान अद्वितीय रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। शिक्षा विभाग और शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग के सहयोग से डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रो. रजनी भगत के संरक्षण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय गांधीजी का शैक्षिक दर्शन रहा। संगोष्ठी की मुख्य वक्ता प्रो. स्वाति एचओडी, शिक्षा विभाग ने एक व्याख्यान दिया। इसके अलावा तीन छात्रों सेमेस्टर-5 के विशाल मन्हास, दिनेश कुमार और सेमेस्टर 3 की जसलीन कौर सहित अन्या छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी से लेकर समाज के लोगों को सुधारने में महात्मा गांधी का योगदान अद्वितीय रहा है। उन्होंने देश की आजादी के लिए जहां अहिंसा का रास्ता अपनाया वहीं समाज में स्वच्छता, छुआछूत आदि को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आयोजन और समन्वय प्रो. रेणु शर्मा, संयोजक, शिक्षित भारत, प्रो. संदीप कुमारी शिक्षा विभाग और काजल प्रेमी एचओडी, शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग द्वारा किया गया था। प्राचार्य ने संगोष्ठी में भाग लेने वाले छात्रों और आयोजकों के प्रयास की सराहना की और उन्हें भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश शर्मा एचओडी, संस्कृत विभाग, प्रो. नम्रता चौधरी, प्रो. जय माला ठाकुर और निशा कुमारी भी उपस्थित थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें