फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 15 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर गश्त करते जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सीमा पर घुसपैठ और आतंकी मंसूबों को नाकाम करने के लिए भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीमा पार से हलचल बढ़ने के साथ ही सुरक्षा बलों को भी मुस्तैद कर दिया गया है। सीमा आतंकी पाक रेंजरों के साथ मिलकर सुरंग खोदकर घुसपैठ की कोशिशें कर चुके हैं।
विज्ञापन


कश्मीर में अप्रैल महीने में ही डेढ़ दर्जन आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं। इसमें से तीन आतंकी ही अभी तक मारे जा सके हैं। आतंकी अब जम्मू की सीमाओं से भी घुसपैठ करने की तैयारी में हैं।     

सीमा पार से घुसपैठ की कई वारदातों के बाद लगातार सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा को लेकर समीक्षा कर रही हैं। तारबंदी, नाइट विजन कैमरे, लेजर विजन जैसे आधुनिक उपकरणों से भी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब के साथ जुड़ती सीमा पर चौकसी बढ़ी

सुरक्षा बलों की आईबी पर पैनी नजर - फोटो : File Photo
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार सीमा पर सुरक्षा के पर्याप्त उपकरण हैं। बीएसएफ ने भी सीमा पर सुरक्षा की पूर्ण समीक्षा की है। गश्त को बढ़ा दिया है। सीमा पार से आतंकियों की हलचल बढ़ने की खुफिया रिपोर्ट के बाद सीमा पर मौजूद नदी-नालों पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी है। सीमा पर कंटीले तार बिछाए गए हैं, जिसमें रात को करंट छोड़ा जाता है।

जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब के साथ जुड़ती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा विभाग के खुफिया विंग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं भी कम हुई हैं, जिसके कारण सीमा पार आतंकी संगठनों के आकाओं की बौखलाहट बढ़ गई है।

​इस बौखलाहट के कारण ही पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई पर संगठनों ने दबाव डाला है। आतंकी संगठनों के दबाव के कारण सीमा पार हलचल बढ़ी है। आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं और किसी भी वक्त घुसपैठ की जा सकती है। घुसपैठ को रोेकने के लिए सीमा पर अलर्ट जारी किया है और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें