फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा होगी बड़ी चुनौती

Mon, 06 Mar 2017 07:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आगामी श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। पिछले साल तमाम वादों के बावजूद घाटी में जाने वाले अमरनाथ यात्रियों के वाहनों पर पथराव किया गया और श्रद्धालुओं को पीटा गया।
विज्ञापन


यही नहीं, घाटी में जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रक चालकों पर भी हमले किए। यही कारण है कि सुरक्षा एजेंसियां इस सोच में हैं कि इस तरह की स्थिति से कैसे निपटा जाए। पिछले साल आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद दो दिन तक यात्रा को रोक दिया गया था।

इसके बाद यात्रा बहाल तो जरूर हुई, लेकिन यात्रा पर इसका निरंतर असर दिखा। यही कारण था कि यात्रा 2 लाख 20 हजार के आंकड़े तक सिमट गई। इस साल बाबा बर्फानी का आकार बड़ा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आएंगे श्रद्धालु - फोटो : FILE PHOTO
संभावना है कि श्रद्धालु भी भारी संख्या में आएंगे, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती रहेगी। सूत्रों का कहना है कि राज्य पुलिस ने इसके लिए सीआरपीएफ, सेना, एसएसबी सहित अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रणनीति बनाई है। इसके तहत यात्रियों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाएगा।

हालांकि इसमें किस तरह के कदम उठाए जाएंगे, इसको गुप्त रखा जा रहा है। पिछले साल घाटी में 200 से अधिक अमरनाथ यात्रा में शामिल वाहनों को तोड़ा गया था। यही नहीं, जम्मू से घाटी जाने वाले ऑयल टैंकर चालकों पर भी हमले किए गए।

सूत्रों का कहना है कि कुछ ही दिन में डीजीपी यात्रा की सुरक्षा को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियों से बैठक कर इसके इंतजाम की समीक्षा करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें