फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरहद से शहर तक सुरक्षा कड़ी, रात में भी नाके लगाकर जांच

Sat, 25 Jan 2025 03:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सरहद से शहर तक सुरक्षा कड़ी, रात में भी नाके लगाकर जांच - फोटो : arniya
विज्ञापन
संदिग्ध लगने वाले लोगों से पूछताछ, सरकारी कार्यालयों का छुट्टी के बाद किया जा रहा निरीक्षण
विज्ञापन

खाली पड़े मकानों को खंगाने के साथ लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गणतंत्र दिवस के चलते सरहद से शहर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। रात के समय औचक नाके लगाए जा रहे हैं। चेक पोस्ट पर शाम ढलने के साथ वाहनों की सघन जांच की जा रही है। क्षेत्र में संदिग्ध लगने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के बड़े अधिकारी भी समय-समय पर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति या हरकत देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा जा रहा है। क्षेत्र में सुनसान और खाली पड़े मकानों को भी खंगाला जा रहा है। सरकारी कार्यालयों में छुट्टी के बाद उनका निरीक्षण किया जा रहा है। बाहरी क्षेत्र से आए लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन

बॉर्डर से निकलने वाले लिंक मार्ग पर भी नजर रखी जा रही है। बॉर्डर की तरफ जाने और आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। उधर, क्षेत्र के नंबरदार, चौकीदार को अपने-अपने इलाके में मुस्तैद रहने के लिए कहा है। जनप्रतिनिधियों को गांव में किसी भी संदिग्ध हलचल पर पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही है। उधर, सीमा पर बीएसएफ के जवान भी सीमा पार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरनिया सुनील दत्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग रात में बाहर निकलने से परहेज करें। इसके साथ ही क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध के देखे जाने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

सरहद से शहर तक सुरक्षा कड़ी, रात में भी नाके लगाकर जांच- फोटो : arniya

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें