संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आरएस पुरा सेक्टर में विशेष जांच चौकियां स्थापित की गई हैं, जहां हर वाहन की जांच की जा रही है। सुरक्षा बलों के जवान व पुलिसकर्मी चौबीस घंटे सतर्कता बरत रहे हैं। सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में खास तौर से नजर रखे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए विशेष तंत्र भी बनाया गया है। इसके अलावा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल भी तैनात किए गए हैं। रिंग रोड मार्ग पर पुलिस की गश्त के साथ रात के समय सेना भी कई स्थानों पर नजर रख रही है। आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर सेना और पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। बाजारों में सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर ने लोगों से पुलिस को सहयोग करने के लिए कहा है।