फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। आगामी दिनों में बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में आतंकवादियों ने यात्रा में खलल डालने की साजिश रची है। इसको लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ व हथियार भेजने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन

रक्षा सूत्रों के अनुसार गत कई दिनों से अरनिया क्षेत्र में ड्रोन की हलचल देखी जा रही है। गत रात्रि को भी अरनिया क्षेत्र से घुसपैठ के प्रयास किए जाने के इनपुट मिले हैं, जिसे सुरक्षा बलों ने उन्हें लौटने पर मजबूर कर दिया। दोनों ओर से गोलीबारी भी हुई है। इसको लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बॉर्डर पुलिस चौकियों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। जिला के वैनगलाड, पंगदौर, मावा, मदून, राजपुरा आदि में अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया है, ताकि कोई भी संदिग्ध बच कर न जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था को जांच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें