सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से मासिक बैठक आयोजित, बिजली तथा पानी की रखी समस्याएं
ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ की सोमवार को मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन सीडी शर्मा ने की। बैठक में जिला सैनिक बोर्ड से सेवानिवृत्त कर्नल जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे। क्षेत्र के 200 के करीब विभिन्न गांवों के सेवानिवृत्त लोगों ने भाग लिया, तथा सभी ने अपने-अपने गांव की लो-वोल्टेज, बिजली कटौती, पेयजल समस्या पर चर्चा की। जितेंद्र सिंह को पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस, पेंशन, सेवानिवृत्त पहचान पत्र सहित अन्य कई समस्याओं को रखा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बारे में संबंधित विभाग के अफसरों से मुलाकात कर उनका निपटारा कराया जाएगा। बैठक में सीडी शर्मा, सूबेदार मेजर फरजूल सिंह, गुलबदन सिंह, कैप्टन सुखदेव सिंह, प्रभात सिंह, सुखदेव सिंह, पुरुषोत्तम सिंह उपस्थित रहे। संवाद