फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&k: सेना प्रमुख ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की तैयारी के निर्देश

Wed, 17 Aug 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जवान से बातचीत करते सेना प्रमुख - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू संभाग के सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा करने पहुंचे थल सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया है।
विज्ञापन


सेना की उत्तरी कमान के अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा सुहाग ने डोडा, रियासी और राजोरी का दौरा किया। सुहाग ने सैन्य अफसरों को काउंटर इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को और मजबूत करने सहित किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहने के निर्देश दिए।

हालात से निपटने के प्रबंधों पर सुहाग ने कहा व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, लेकिन, जम्मू-कश्मीर में चुनौतियां बदलती रहतीं हैं लिहाजा, हालात के अनुरूप ही तैयारियों में और सतर्कता बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरोटा स्थित 16 कोर मुख्यालय में उत्तरी कमान कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर ने कोर की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घुसपैठ को रोकने के लिए मजबूत तंत्र स्थापित किया गया है। जम्मू-कश्मीर में लगातार बदलती सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए जरूरी कदम भी उठाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें