मुश्किल हालात में मातृभूमि की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सियाचिन का दौरा कर जवानों को रक्षासूत्र बांधेंगी।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सैन्य जवानों को रक्षासूत्र बांधने के बाद तिरंगा यात्रा रैली भी निकालेंगी।
वहीं, 21 अगस्त को जम्मू के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समैलपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी तिरंगा यात्रा रैली में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।