फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः दो आतंकी हमले के बाद बढ़ी आर्मी कैंपों की सुरक्षा, सुरक्षा में क्यूआरटी तैनात

Wed, 14 Feb 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

सुंजवां हमले के बाद सेना ने छावनियों की सुरक्षा दुगनी कर दी है। प्रमुख छावनियों के बाद क्यूआरटी तैनात की गई है। आसपास क्षेत्र को मेटल डिटेक्टर से खंगाला जा रहा है। छावनी के अंदर और चारदीवार के अंदर बाहर पैदल मार्च किया जा रहा है।

विज्ञापन


नगरोटा स्थित 16 कोर हेडक्वार्टर क्षेत्र में जम्मू स्थित सबसे बड़ी छावनी है। इस छावनी के अंदर स्थित क्वार्टरों के बाहर सुरक्षा जवानों की सुरक्षा दुगनी कर दी है। कोर कमांडर कार्यालय के बाहर क्यूआरटी तैनात कर दी है। सिविल क्षेत्र के आसपास भी जवानों की गश्त जारी है।

किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। सेना की वर्दी में पैदल आने वाले जवानों का भी पहचान पत्र देखा जा रहा है। पहाड़ी की तरफ भी सुरक्षा गलों की गश्त बढ़ा दी है। आरओपी को भी पूरी तरह से मुस्तैद कर दिया है। 
विज्ञापन


यही, सूरत-ए-हाल कालूचक्क के बाहर भी देखने को मिला। कालूचक्क स्थित सेना की छावनी में भी देखने को मिला। सतवारी मिलिट्री अस्पताल और छावनी के बाहर भी जवानों ने सख्ती बढ़ा दी है। यह छावनी 14 कोर के अंडर है। पूरे क्षेत्र में जवानों की गश्त बढ़ा दी है।

तवी के रास्ते पर मुस्तैदी बढ़ा दी और मेटल डिटेक्टर से क्षेत्र को खंगाला गया। बेलीचराना के तरफ भी जवानों की संख्या दुगनी कर दी है। जहां पांच से जवान गश्त करते थे। अब उनकी संख्या दर्जन कर दी गई है। छावनी के अंदर सटी दीवार के अंदर पूरे क्षेत्र में पैदल गश्त की।
विज्ञापन


रायपुर और दोमाना में भी संदिग्ध फायरिंग की सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें