फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: शहीद जवानों की आखिरी विदाई में उमड़ा जन सैलाब, देखकर उड़े दहशतगर्दो के होश

Wed, 14 Feb 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
शहीद जवान का पार्थिव शरीर - फोटो : SAQIB NABI
विज्ञापन

जम्मू के सुंजवां सेना कैंप पर हुए फिदायीन हमले में शहीद भारतीय सेना के जवानों की आखिरी विदाई में उमड़ी भीड़ से एक बार फिर से दहशतगर्द सख्ते में आ गए हैं। जैसे ही इन शहीद जवानों जवानों का पर्थिव शरीर जब उनके गांव पहुंचा तो उनकी आखिरी विदाई में उमड़े हुजूम को देख आतंकियों को हुक्मरान भी सख्ते में आगए। 

विज्ञापन


शहीद जवान अशरफ मीर के पैतृक निवास कुपवाड़ा पहुंचा तो बर्फबारी के बावजूद हजारों लोग शहीद जवान को श्रंद्धाजलि देने पहुंचे। कुछ ऐसा ही मंजर पुलवामा के त्राल में भी दिखा जहां पर शहीद जवान मो. इकबाल के पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। 

इस दौरान घाटी के युवाओं ने मिसाल पेश करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहीद जवानों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। इस दौरान सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


हर शख्स की आंख से छलका आंसू
शहीद जवान अशरफ मीर और मो. इकबाल की आखिरी विदाई में मौजूद हर शख्स के गमगीन आंखों से दर्द भरे आंसू छलक रहे थे। हर किसी की जुबां पर बस एक ही सवाल था कि आखिर कब तक पाकिस्तान की नापाक हरकत की वजह से भारत के जवान शहीद होते रहेंगे।

हर किसी के चेहरे पर पाक के लिए गुस्सा और अशरफ के खोने की बेबसी साफ तौर पर देखी जा सकती थी। वहां मौजूद युवाओं ने पाक मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान को इस नापाक हरकत के लिए सबक सिखाने की मांग की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें