फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि में एजेंसियों के अलर्ट जारी करने के बाद भी जम्मू स्टेशन पर नहीं बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 23 Sep 2017 08:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
स्टेशन की सुरक्षा राम भरोसे - फोटो : file photo
विज्ञापन
नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए देश और विदेश से लोग आते हैं। रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु जम्मू स्टेशन पहुंच रहे हैं। त्योहारी सीजन में रेलवे ने भी स्टेशनों की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जम्मू स्टेशन पर इसका कोई असर नहीं है। त्योहारी सीजन में स्टेशन की संवेदनशीलता के बावजूद सुरक्षा-व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्रियों की सुरक्षा राम भरोसे है।जम्मू रेलवे स्टेशन काफी संवेदनशील माना जाता है। यहां पहले दो बार आतंकी हमले हो चुके हैं। त्योहारी सीजन में सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाने के अलर्ट पहले ही जारी कर चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी स्टेशन पर कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है।

स्टेशन पर जो सुरक्षा-व्यवस्था आम दिनों में रहती है, उसी से काम चलाया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर तो जांच-पड़ताल हो भी जाती है, लेकिन दो और तीन प्लेटफार्म पर तो कोई व्यवस्था ही नहीं है। स्टेशन पर जीआरपी के जो जवान तैनात हैं वे भी अलर्ट दिखाई नहीं देते। ये जवान ज्यादातर समय आराम की मुद्रा में ही नजर आते हैं। इसके अलावा रेलवे पुलिस भी स्टेशन पर अलर्ट दिखाई नहीं देती है। 
विज्ञापन


सुरक्षा-व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हमें जितने जवान उपलब्ध हुए हैं, उसकी ड्यूटी लगा रखी है। स्टेशन पर जो भी जवान तैनात हैं, उन्हें अलर्ट रहने को कहा गया है। साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन

शशि ठाकुर, एसडीपीओ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें