जम्मू। गणतंत्र दिवस के नजदीक आते ही शहर में पुलिस ने सख्ती काफी बढ़ा दी है। रविवार को दिन के समय नाकों से गुजरने वाले लोगों को के पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके अलावा अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की भी गहन जांच की जा रही है।
पुलिस मोबाइल वैनों के माध्यम से निरंतर गश्त जारी है। सड़क से गुजरने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध दिखने पर व्यक्तियों से पूछताछ की गई है। शाम ढलते ही ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है। नाकों पर पुलिस और सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाई गई है। घुसपैठ के सभी संभावित मार्गों और सीमा से निकलने वाली सड़कों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।