जीओसी व्हाइट नाइट कोर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह व डीजीपी दिलबाग सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में यह बात सामने आई कि पाकिस्तान जम्मू संभाग के शांतिपूर्ण माहौल में खलल डालने की साजिश कर रहा है। यहां सांप्रदायिक सौहार्द भी बिगाड़ने में लगा हुआ है।
सीमा पार से जम्मू संभाग में आतंकवाद को दोबारा से जीवित करने की कोशिशों और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) व नियंत्रण रेखा (एलओसी) से घुसपैठ की साजिशों के मद्देनजर सेना, पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर रणनीति तैयार की। सेना की व्हाइट नाइट कोर में कोर ग्रुप की बैठक में सुरक्षा से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा कर सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
जीओसी व्हाइट नाइट कोर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह व डीजीपी दिलबाग सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में यह बात सामने आई कि पाकिस्तान जम्मू संभाग के शांतिपूर्ण माहौल में खलल डालने की साजिश कर रहा है। यहां सांप्रदायिक सौहार्द भी बिगाड़ने में लगा हुआ है।
इसके लिए अवांछनीय तत्वों पर पैनी निगाह रखने के साथ ही खुफिया ग्रिड को और मजबूत बनाना होगा। बैठक में चर्चा हुई कि सीमा पार लॉंचिंग पैड पर आतंकियों के घुसपैठ के लिए तैयार बैठने के इनपुट मिले हैं। यह आईबी व एलओसी दोनों जगहों से घुसपैठ की साजिश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के इशारे पर इन गतिविधियों को और बढ़ावा दिया जा सकता है। आतंकी फंडिंग व सोशल मीडिया के जरिये कट्टरता फैलाने की भी समीक्षा की गई। यह तय किया गया कि सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को कट्टरता का पाठ पढ़ाकर आतंक के रास्ते पर धकेलने की कोशिशों पर अंकुश लगना चाहिए। इसके लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पैनी नजर रखनी होगी।
ओजीडब्ल्यू नेटवर्क पर भी चर्चा
डोडा, किश्तवाड़ व रामबन की सुरक्षा स्थिति के साथ ही ओजीडब्ल्यू नेटवर्क पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि सभी सुरक्षा बल व सुरक्षा एजेंसियां बेहतर समन्वय के साथ आतंकवाद के नापाक मंसूबे को ध्वस्त करने में भूमिका निभाएंगे।