फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में A++ रैंक का आतंकी साथी समेत ढेर,सर्च ऑपरेशन जारी

Tue, 05 Sep 2017 11:03 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों द्वारा सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह बारामुला के सोपोर में हुई इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने ये ऑपरेशन पूरा किया है। सोपोर के एसएसपी हरमित सिंह मेहता के द्वारा जारी बयान में बताया गया कि मारे गए आतंकियों में एक आतंकी A++ कैटेगरी जबकि दूसरा B कैटेगरी का है। 
विज्ञापन

  One A++ category terrorist and one B category terrorist were killed in #Sopore encounter: Harmeet Singh Mehta, SSP Sopore, J&K pic.twitter.com/qLMX2ni6uv — ANI (@ANI) September 4, 2017


सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार बारामुला जिले के सोपोर स्थित शंगेरगुंड इलाके में सेना को दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस इनपुट पर फौरी कार्रवाई करते हुए सेना की राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट के जवानों द्वारा इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन


इस ऑपरेशन में एसओजी और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हुए जिसके बाद इलाके की सख्त घेराबंदी की गई। इस दौरान आतंकियों द्वारा एक मकान के भीतर से फायरिंग शुरू की गई जिसकी जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों द्वारा दो आतंकियों को मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन के बाद इलाके में सेना के द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें