फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नाकों पर बढ़ी चौकसी वाहनों की हो रही सघन चेकिंग, रात में भी गश्ती दल की पैनी नजर

Sun, 22 Dec 2019 02:08 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आतंकी वारदातों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शहर के नाकों पर चौकसी बढ़ा दी है। गणतंत्र दिवस के कारण भी पुलिस अलर्ट पर है। बाहरी राज्यों समेत अन्य जगहों से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


प्रदेश भर में अलग-अलग जगहों पर नाके लगाए गए हैं। इनसे होकर गुजरने वाहन चालकों से कागजात दिखाने के लिए कहा जा रहा है। खासतौर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच हो रही है। 

जम्मू शहर की सीमा में प्रवेश करने से लेकर अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालकों को जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। रात के समय भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रमुख सड़कों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी पुलिस की नजर है। 
विज्ञापन


बावे वाली माता और अन्य मंदिरों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को बाजारों में चेकिंग की गई।  

सूत्रों के अनुसार कोहरा पड़ने के दौरान आतंकी वारदातों का खतरा बना रहता है। इस कारण भी पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। आतंकी वारदातों से बचने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। रात के समय भी गश्ती दल पैनी नजर रख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें