मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करता खिलाड़ी।
- फोटो : UDHAMPUR
रियासी। यहां चल रही प्रीमियर लीग का फाइनल मैच रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें मलिक तथा प्रेसीडेंट इलेवन सुंदरबनी के बीच खेला जाएगा। विजेता रहने वाली टीम को एक लाख रुपये जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में सुंदरबनी तथा मलिक क्लब ने अपने-अपने मैच जीते। शुक्रवार को बारिश के कारण रुके मैच का अंत काफी रोमांचक हुआ नौशहरा क्लब के बल्लेबाज वसीम ने 36 रन से आगे खेलते हुए शानदार 87 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी टीम पांच रन से मैच हार गई। अंतिम ओवर में नौ रन नहीं बन सके। सुंदरबनी के अमन गुरनाम को मैन आफ द मैच दिया गया। शनिवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में नेशनल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जतिन के 44 रन की बदौलत 124 रन बनाए। मलिक क्लब के गेंदबाजों ने काफी कसी गेंदबाजी की। गेंदबाज पुनीत ने तीन सोहेल व सावन ने दो-दो तथा रजत ने एक विकेट लिया। लक्ष्य कर पीछा करते हुए मलिक क्लब के बल्लेबाज अभिमन्यु ने 53 रन बनाए, जिसके बाद टीम ने मैच को पारी के तेरहवें ओवर में मात्र तीन विकेट के नुकसान पर जीत लिया। बल्लेबाज सत्ता ने 29 जतिन व पुनीत ने 19-19 रन बनाए। अभिमन्यु को मैन आफ द मैच दिया गया। आज खेले जाने वाले फाइनल मैच के लिए सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।