फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्राल में सुरक्षाबलों ने चलाया कासो, बारामुला में लगातार दूसरे दिन भी ऑपरेशन जारी

Fri, 07 Sep 2018 06:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
CASO - फोटो : ANI
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर वीरवार को सुरक्षा बलों ने कासो चलाया। त्राल के गोल मस्जिद वाले इलाके में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 180 बटालियन सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। यह वह इलाका है जहां हिज्ब कमांडर बुरहान वानी की कब्रगाह है। कुछ सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन को स्थगित किया गया।

विज्ञापन


वहीं, बारामुला जिले के शीरी इलाके के जंगल क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहा। खोजी कुत्तों की मदद से भी इलाके को खंगाला जा रहा है। बुधवार को सुरक्षाबलों को आतंकियों की मूवमेंट की खबर मिली थी जिसके आधार पर सेना की 52, 46 राष्ट्रीय राइफ ल्स के साथ साथ 53 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। 

शुरुआत में हल्की मुठभेड़ के बाद आतंकी जंगल की ओर भाग निकले। बाद में देर शाम भी आतंकियों के साथ दूसरी बार भी आमना-सामना हुआ जिसमें एक आतंकी के घायल होने की खबर है। माना जा रहा है कि तीन आतंकियों की मौजूदगी है जिनमें से दो विदेशी जबकि एक स्थानीय लश्कर का आतंकी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें