फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पुलवामा हमले के बाद शोपियां के 13 गांवों में चलाया गया तलाशी अभियान

Tue, 02 Jan 2018 08:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के 13 गांवों में सुरक्षा बलों ने कासो चलाया। सुरक्षा बलों को जिले में आतंकियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। कई घंटों बाद ऑपरेशन को स्थगित किया गया।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने शोपियां जिले में आतंकियों की मूवमेंट की सूचना मिलने के आधार पर गांवों में तलाशी अभियान चलाया।

एक अधिकारी नेबताया कि जिले के करीब 13 गांव में अभियान चलाया गया। इसमें कचडूरा, चकू, बटापुर, बुदुर, लंडूरा, गरहिन्द, मुरादपुर, बामुन, मंत्रिबुग, हरमें शामिल थे। इस दौरान घरों की भी तलाशी ली गयी और सभी आने-जाने के रास्ते सील कर दिए गए।
विज्ञापन


कई घंटे तक चलाए गए इस ऑपरेशन में आतंकियों का सुराग हाथ न लगने पर इसे स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद बाकी बचे हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ और तेज कर दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें