फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: नौकरी के नाम पर ठगने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, ऐसे करते थे काम

Tue, 02 Jan 2018 08:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन

गांदरबल पुलिस ने युवाओें को नौकरी के नाम से ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अनुसार 30 दिसंबर को सफापोरा पुलिस स्टेशन में दो लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई कि रियाज अहमद भट्ट निवासी शोपियां और आमिर अहमद निवासी गांदरबल ने फर्जी नियुक्ति सर्टिफिकेट दिए और उन्हें नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


अलग अलग विभागों को दिए गए नियुक्ति पत्र की जांच की गई तो सभी फर्जी निकले। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जीपी फंड पासबुक को भी सीज किया। आरोपियों को पकड़ने के बाद जांच की गई।

पुलिस ने जांच में पाया कि आमिर अहमद रियाज अहमद और आशिक अहमद जग्गू ने निवासी श्रीनगर से मिलकर एक गिरोह को तैयार किया। इन लोगों ने दर्जनों लोगों से रुपये ऐंठे। तीन लोगों को दबोच लिया और एक आरोपी राउफ अहमद मीर निवासी बडगाम फरार है।
विज्ञापन


सभी आरोपी मोटीवेटर की तरह काम करते रहे और सभी लोगों को सरकारी नौकरियां दिलाने का वादा किया। रुपये हासिल करने के बाद वन विभाग आदि विभागों के नौकरी के सर्टिफिकेट जारी करते हैं। केस की जांच जारी है और फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें