संदिग्ध आतंकियों के देखे जाने की सूचना के बाद शहर और नियंत्रण रेखा के इलाकों में पुलिस की एसओजी व सेना ने वीरवार को संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि दोनों इलाकों में संदिग्धों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। वीरवार को डीएसपी ऑपरेशन प्रणव महाजन और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बेला कॉलोनी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
कई घरों की छानबीन की व लोगों से कड़ी पूछताछ की। करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सेना और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सेना व पुलिस ने दूसरा सर्च ऑपरेशन शहर के सरोल क्षेत्र में चलाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब भी एलओसी पर फायरिंग हेाती है, तो घुसपैठ की आशंका बनी रहती है।
लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के सर्च ऑपरेशन किए जाते हैं। अधिकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ लगा नहीं है।