फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने जम्मू-कश्मीर में इस साल मारी ट्रिपल सेंचुरी, ढेर किए वीरेंद्र सहवाग के रन जितने आतंकवादी

Mon, 31 Dec 2018 02:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में इस साल सुरक्षाबलों ने 311 आतंकियों को मार गिराया है। यह जानकारी सेना की 15 कॉर्प्स कमांडर के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा, 'सुरक्षाबलों के बीच बेहतरीन तालमेल और अभियान चलाने की स्वतंत्रता देने का परिणाम यह निकला कि इस साल 311 आतंकियों को ढेर किया गया है।' 
विज्ञापन


पिछले एक दशक के दौरान में घाटी में मारे गए आतंकियों की यह संख्या सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2010 में सुरक्षाबलों ने 232 आतंकियों को मार गिराया था। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, घाटी में पिछले साल की तुलना में इस साल आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। पिछले साल 342 घटनाएं हुई थीं जबकि इस साल दिसंबर के पहले हफ्ते तक 429 घटनाएं हो चुकी हैं।

पिछले साल जहां 40 नागरिकों की मौत हुई थीं वहीं इस साल 77 नागरिक मारे गए हैं। इस साल 80 जवान शहीद हुए हैं जबकि पिछले साल भी इतने ही जवान शहीद हुए थे। घाटी में इस साल आतंकी हमले बढ़े हैं। इसकी वजह पाकिस्तानी आतंकियों को लोकल काडर से मिलने वाला साथ है। 
विज्ञापन


ऐसा हाल तब है जब भारतीय सेना ने मुठभेड़ स्थलों पर पत्थरबाजी करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि उन्हें आतंकियों के ओवर ग्राउंड सपोर्टर के तौर पर देखा जाएगा। आंकड़ों की बात करें तो दिसंबर के पहले हफ्ते तक 223 आतंकी मारे जा चुके हैं। केवल पिछले तीन हफ्तों के दौरान 88 आतंकियों को ढेर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें