फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालटाल कैंप में सुरक्षा बलों का पहुंचना शुरू

Wed, 10 Jun 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल एवं अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एनएन वोहरा ने 2 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन


एडिशनल सीईओ और जनरल मैनेजर (वर्क्स) के सोमवार रात पवित्र गुफा से लौटने पर यात्रा मार्ग में चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई।

राज्यपाल द्वारा बालटल से पवित्र गुफा तक के मार्ग पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने बालटाल-पवित्र गुफा मार्ग पर चल रहे मरम्मत, पवित्र गुफा के पास और पंजतरणी में बर्फ हटाने, रेलपथरी-ब्रारीमर्ग- मार्ग पर क्षतिग्रस्त रेलिंग को लेकर चल रहे कार्यों को समीक्षा की।

बैठक में एडिशनल सीईओ और जनरल मैनेजर (वर्क्स) द्वारा राज्यपाल को विभिन सरकारी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रंगामोड़-बालटाल-दोमेल और नीलग्रथ-बालटाल सड़कों के अपग्रेडेशन के साथ-साथ दोमेल से आगे के पैदल मार्गों की मरम्मत शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, पहलगाम डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा पंजतरणी से पवित्र गुफा के बीच बर्फ हटाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पीडीडी और पीएचई विभागों द्वारा बालटाल बेस कैंप में बिजली और पानी सप्लाई की बहाली का कार्य किया जा रहा है। साथ ही बेस कैंप के बाहर और अंदर शौचालय और बाथरूम स्थापित किए जा रहे हैं।

एडिशनल सीईओ द्वारा राज्यपाल को यह जानकारी भी दी गई कि बालटाल कैं प में सेना, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस भी आना शुरू हो गई है। राज्यपाल ने एडिशनल सीईओ और जनरल मैनेजर (वर्क्स) को निर्देश दिए कि वह 15 जून तक शेषनाग और पंजतरणी का दौरा करें ताकि 16 जून को वह एक और बैठक कर प्रबंधों की समीक्षा कर सकें।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में सीईओ पीके त्रिपाठी, एडिशनल सीईओ जितेंद्र कुमार सिंह और जनरल मैनेजर (वर्क्स) आरके पंडिता ने भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें