फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी, पूछताछ में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Tue, 23 Apr 2019 12:01 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया। उसकी शिनाख्त आकिब उर्फ छोटा दुजाना के रूप में हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा हुआ था। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हुई हैं। वह श्रीनगर से एक गाड़ी में बारामुला की ओर जा रहा था। गाड़ी चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इस वाहन को सुरक्षा बलों ने जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को जिले के पट्टन के चैनाबल इलाके में सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने नाका लगा रखा था। इस दौरान एक महिंद्रा जाइलो (डीएल 12 सीए 4189) को वहां पर रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने गाड़ी भगा ले जाने की कोशिश की। इसे नाकाम बनाते हुए सुरक्षा बलों ने चालक तथा उसमें सवार शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम तफाजुल तथा पता श्रीनगर बताया। 

पकड़े गए आतंकी के पास से एक एके 47 राइफल बरामद हुई है। पहले इन्हें पट्टन पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आगे की पूछताछ के लिए उन्हें ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) बारामुला शिफ्ट किया गया जहां उनसे विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें