फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के 27 आतंकियों सहित 66 को सुरक्षाबलों ने एक साल में किया ढेर

Mon, 22 Apr 2019 06:08 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

भारतीय सुरक्षाबलों ने इस साल जम्मू-कश्मीर में 66 आतंकवादियों को मार गिराया है, जिसमें 27 जैश-ए-मोहम्मद के हैं। इसमें 19 पुलवामा आतंकी हमले के बाद खत्म कर दिए गए थे।

विज्ञापन


एनएनआई के अनुसार पुलवामा हमले के 45 दिनों के भीतर, हमले में शामिल पूरी जैश टीम तकनीकी और मानव खुफिया आधारित अभियानों के संयोजन के माध्यम से बेअसर कर दी गई। इस दौरान जैश कैडर की गिरफ्तारी और निर्वासन भी शामिल है, जो किसी भी तरह से ऑपरेशन में शामिल थे।

पुलवामा हमले के बाद हमले में सीधे तौर पर शामिल चार जैश आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि चार अन्य को विभिन्न अभियानों में गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर घाटी में 40 जैश के जमीनी समर्थकों से पूछताछ के जरिए इनपुट हासिल किए गए।
विज्ञापन


पुलवामा हमले के बाद, हमले में सीधे तौर पर शामिल चार जैश आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि चार अन्य को विभिन्न अभियानों में गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर घाटी में 40 जैश जमीनी समर्थकों से पूछताछ करके इनपुट उपलब्ध कराए गए।

एएनआई के अनुसार मारे गए आतंकवादियों में 18 फरवरी को कामरान, 11 मार्च को मुशाहिर अहमद खान और सज्जाद भट शामिल हैं। गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

एएनआई के अनुसार, निसार अहमद तांत्रे और सज्जाद सहित दो आतंकवादी, आतंकी हमले में शामिल होने के कारण एनआईए की हिरासत में हैं। तांत्रे ने आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार को पाकिस्तान स्थित जेएएम आतंकवादी यासिर से आईडी प्राप्त करने में मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें