फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हंदवाड़ा में लश्कर का ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Fri, 01 Dec 2017 11:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में शुक्रवार को लश्कर का हार्डकोर ओजीडब्ल्यू सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ा। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर दो आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए ओजीडब्ल्यू से पूछताछ जारी है। उम्मीद है कि उससे कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।पुलिस, सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 92 बटालियन ने एक साझे अभियान के दौरान हंदवाड़ा से एक ओजीडब्ल्यू को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार पकडे़ गए ओजीडब्ल्यू की शिनाख्त पंडितपोरा के आफाक अहमद भट उर्फ अबू हुरैरा के तौर पर हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ओजीडब्ल्यू है और वह अबू माज के लिए काम करता था। उसकी निशानदेही पर दो आतंकी ठिकानों को भी ध्वस्त किया गया है, जिसे वह संभालता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आतंकी ठिकाने से 1 पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, 11 पिस्तौल की गोलियां, 2 वायरलेस सेट, 1 वायएसएमएस सेट, 4 मोबाइल सेट, 1 यूबीजीएल थ्रोअर, 1 यूबीजीएल ग्रेनेड, 2 एके मैगजीन, 105 एके गोलियां, 2 कंपास, 1 बाईनोक्युलर, 1 वायर कटर, 5 बैटरी चार्जर, 48 बैटरी, फर्स्ट एड बॉक्स (मेड इन पाकिस्तान), दवाइयां/कॉटन बैंडेज, 2 गैस चूल्हे, 1 परफ्यूम, 2 मैप, 1 जैकेट, 2 बैग और अन्य सामान बरामद हुए हैं। Jammu & Kashmir: Security forces in a joint operation arrested one over ground worker of  Lashkar-e-Taiba in Handwara; Two hideouts busted and huge cache of arms and ammunition recovered. pic.twitter.com/6K7aCpeKCJ — ANI (@ANI) December 1, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें