फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सोपोर में लश्कर आतंकी गिरफ्तार, चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशियों को दी थी धमकी

Wed, 03 Oct 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को लश्कर के एक स्थानीय आतंकी को गिरफ्तार किया। वह कुछ समय पहले आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनपुट के आधार पर सोपोर पुलिस ने सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 92 बटालियन के जवानों के साथ बारामुला-हंदवाड़ा मार्ग पर हादीपोरा के करीब नाका लगाया गया था। इस दौरान गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा जिले के नाइदखाई सुंबल के आतंकी आमिर सुल्तान वार को धर दबोचा।

वह कुछ दिन पहले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा में शामिल हुआ था। संगठन में शामिल होने पर उसका हथियार के साथ एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वह उत्तरी कश्मीर में निकाय व पंचायत चुनाव में भाग ले रहे लोगों को धमकी देते हुए दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें