पकड़े गए आतंकी की तस्वीर व सेना के जवान
- फोटो : फाइल
चुनावी सरगर्मी के बीच जम्मू-कश्मीर से एक ओर बड़ी खबर आ रही है। घाटी में बिजबेहरा के पास गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले डेढ़ साल से आतंकी गतिविधियों में सक्रीय था।
जानकारी के मुताबिक आतंकी की पहचान कुलगाम निवासी रमीज अहमद डार के रूप में की गई है। डार आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तारी के दौरान सेना ने उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। डार के खिलाफ कई आतंकी व आपराधिक मामले दर्ज हैं।