विजयपुर। गांव संगड़ के शिव मंदिर में शिव सपरिवार, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, हनुमान, शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर आचार्य अश्वनी पंडित, आनंद किशोर शास्त्री एवं अन्य मौजूद रहे। सत्संग एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर नेकां नेता राजेश पडगोत्रा मौजूद रहे। संवाद