फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से हो रही फायरिंग

Thu, 03 Oct 2024 05:08 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, जम्मू

सार

बता दें कि पिछले दो महीनों के दौरान किश्तवाड़ के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ कई बार गोलीबारी हो चुकी है।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल छात्रू के नायदगाम के जंगल में शुक्रवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच संक्षिप्त गोलीबारी हुई। फायरिंग के बाद आतंकी जंगल के अंदरूनी इलाकों में भाग निकले हैं। इसके बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा है। सतर्क सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं। आशंका है कि जंगल में कई आतंकी छिपे हुए हैं।

विज्ञापन


इस इलाके में पिछले एक माह के दौैरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई बार आमना-सामना हो चुका है। 13 सितंबर को छात्रू में हुई मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत दो जवान बलिदान हुए थे। उसके बाद से सुरक्षाबल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। गोरीनाल इलाके के जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी परंतु आतंकी भागने में सफल हो रहे हैं।

एसएसपी अब्दुल क्यूम ने फायरिंग की बात स्वीकार करते हुए कहा कि कोई घायल नहीं हुआ है। इस इलाके में बीते एक माह के दौरान कई बार मुठभेड़ हो चुकी है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगलों में सात आतंकियों के छिपे होने की तस्वीर हुई थी वायरल
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सात आतंकियों की तस्वीर वायरल हुई थी। इसमें हथियारों से लैस आतंकी पहाड़ों-जंगलों में स्वछंद रूप से घूमते-फिरते नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के साथ यह दावा किया गया था कि ये आतंकी कठुआ, उधमपुर, राजोरी व पुंछ के जंगलों में मौजूद हैं और सुरक्षाबलों पर हमले कर रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें