फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीआरपीएफ डीजी ने कठुआ के मछेड़ी और राजोरी के अग्रिम क्षेत्रों में जांची सुरक्षा स्थिति

विज्ञापन
राजोरी में अग्रिम इलाकों का दौरा करते डीसी सीआरपीएफ।
विज्ञापन
- राजोरी के कालाकोट, कोपराटॉप और थन्नामंडी कैंपों का किया दौरा
विज्ञापन


- जवानों को आतंकवाद से निपटने के लिए मुस्तैद रहने के दिए निर्देश
राजोरी/कठुआ। सीआरपीएफ महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह ने कठुआ के मछेड़ी और राजोरी जिले के अग्रिम इलाकों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को राजोरी के कालाकोट, कोपराटॉप और थन्नामंडी कैंपों का निरीक्षण किया। सैनिकों की परिचालन तैयारियों के अलावा समग्र सुरक्षा स्थिति परखी।


कोपराटॉप में सीआरपीएफ की 237 बटालियन के तहत स्थापित नए कोपरा काउंटर इंसर्जेंसी कैंप में जवानों से बातचीत की। जहां बीते चार वर्षों के आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। जीपी सिंह ने सीआरपीएफ अधिकारियों व जवानों को आतंकवाद से निपटने के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इसके बाद डीसी कठुआ के मछेड़ी इलाके में पहुंचे। यहां सीआरपीएफ की 121वीं बटालियन के कंपनी मुख्यालय में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने जवानों को क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। सुबह करीब 11 बजे चॉपर से पहुंचे महानिदेशक ने सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे इलाके के जानकारी ली। आतंकवाद की चुनौती से निपटने के लिए उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन








एलजी से मिलकर आतंकवाद



विरोधी अभियानों की दी जानकारी



केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रमुख ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की। उन्हें आतंकवाद विरोधी अभियानों व कानून-व्यवस्था की स्थिति के प्रबंधन के लिए सीआरपीएफ की तैयारियों की जानकारी दी। इससे पहले वीरवार को उन्होंने उधमपुर का भी दाैरा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें