जम्मू। मंडलायुक्त जम्मू व अध्यक्ष श्रीशिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रमेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक हुई।इसमें शिवखोड़ी में होने वाले महाशिवरात्रि उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान तीर्थ स्थल के विकास और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। बैठक के दौरान में शोभायात्रा, भजन संध्या और अन्य धार्मिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। ट्रैक के रखरखाव, स्वच्छता, बैठने की जगह, पानी, बिजली आपूर्ति और कतार प्रबंधन के लिए निर्देश दिए। बैठक में निदेशक पर्यटन, उपायुक्त रियासी, बीआरओ, जेएसडब्ल्यू के अधिकारी माैजूद रहे। संवाद