फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर कटी मिली तारबंदी, पढ़ें खबर

Sat, 18 Apr 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में तारबंदी कटी पाई गई। घटना के बाद से बीएसएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। शनिवार को बीएसएफ के उच्चाधिकारियों ने दौरा ने स्थिति की समीक्षा की। सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। हालांकि, अधिकारियों ने घुसपैठ की आशंका से इनकार किया है।
विज्ञापन


पर बीते दो दिन से पाकिस्तान ने लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया है। ऐसे में घुसपैठ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सूत्रों के मुताबिक करोल कृष्णा से लेकर बोबिया तक तीन-चार स्थानों पर तारबंदी कटी पाई गई है। तारबंदी दो से तीन फुट तक कटी हुई है।

सूत्रों ने बताया कि आईआरपी के जवानों की नफरी को अलग-अलग स्थानाें पर लगाया गया है। इसके अलावा सेना को भी एहतियात बरतने के लिए स्थिति से अवगत करवा दिया गया है। दो दिन पूर्व ही करोल कृष्णा इलाके में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दो दिन इसी इलाके में पाकिस्तानी रेंजरों ने फायरिंग की थी। आईआरपी के जवानों को राजबाग, चकड़ा, मढ़ीन और हरियाचक में तैनात कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें