सांबा जिले के सीमावर्ती गांव रिगाल की भारत-पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी के पास से गत दिवस हथियार बरामद होने के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार पहले यह तस्करों का मार्ग हुआ करता था। बाद में घुसपैठियों का इस मार्ग पर आना जाना शुरू हो गया। इसी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से निकाली गई सुरंग भी मिली थी। जो भारतीय सीमा के 160 मीटर अंदर थी।