फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामाः तहसीलदार के घर में आतंकी ठिकाना मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, इसका भाई भी था आतंकी

Sun, 24 May 2020 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के बिलोव गांव में नायब तहसीलदार के घर बने आतंकी ठिकाने के ध्वस्त किए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इससे आतंकी संगठनों की सरकारी मुलाजिमों तक पकड़ बनाने के मामले का खुलासा हुआ है। फिलहाल तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। हालांकि, ठिकाने से किसी प्रकार का हथियार या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि नायब तहसीलदार नजीर अहमद वानी की दुकानों में से एक दुकान के तहखाने में आतंकी ठिकाना बना था। इसका आतंकी इस्तेमाल करते थे।

यह भी पढ़ेंः देश के दुश्मन! होश उड़ा देने वाला तहसीलदार का तहखाना, घर में बना रखा था आतंकी ठिकाना
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि वह मारे गए आतंकी लियाकत अहमद वानी का चाचा है। इसके साथ ही उसका भाई मुनीर अहमद वानी भी आतंकी था, जिसे 1996 में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। राजपोरा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद से उससे पूछताछ चल रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें