फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चप्पे-चप्पे में रहा पुलिस, सीआरपीएफ, एसएसबी का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में चप्पे-चप्पे में पुलिस, सीआरपीएफ और एसएसबी का पहरा रहा। धारा 144 लागू होने के कारण सुबह से ही शहर की सड़कों को कंटीले तारों से बंद कर दिया गया था। गुज्जर नगर स्थित तीसरे तवी पुल पर आने जाने की मनाही रही। प्रेम नगर के पास सड़कों को पूरी तरह से बंद रखा गया। वहीं, पुल की दूसरी साइड से भी सड़क को बंद किया गया। यहां पर पुलिस का पहरा रहा। इसके अलावा पुलिस मोबाइल वैनों के माध्यम से भी कड़ी नजर रखी गई।
विज्ञापन

मुख्य नाकों में भी वाहनों की गहन जांच के बाद ही जाने की अनुमति दी गई। बिक्रम चौक में नाके पर वाहन चालकों से पूछताछ की गई। पुलिस जवान शहर में गश्त करते रहे। विशेष समुदाय वाले इलाकों में पुलिस की गश्त ज्यादा रही। यहां पर सीआरपीएफ, एसएसबी का पहरा नाकों में रहा। मोहल्लों के बाहर भी पुलिस नाके लगाए गए। इस दौरान मोहल्लों से आने वाले वाहनों को रोका गया। कुछ वाहन चालकों को लौटाया भी गया। मुख्य मंदिरों में भी अतिरिक्त पुल बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें