फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर धारा 144 लागू

Tue, 30 Jun 2015 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पत्नीटाप से लेकर जवाहर टनल तक धारा 144 लगा दी गई है। रामबन जिला प्रशासन की ओर से जारी यह आदेश दो जुलाई से यात्रा की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


जिला विकास कमिश्नर फारूक शाह बुखारी ने कहा कि पत्नीटाप से जवाहर टनल तक किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं होगा।

यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है, ताकि सड़क जाम की स्थिति में अमरनाथ यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

यह प्रतिबंध शब-ए-कदर, जुमे की नमाज तथा ईद पर प्रभावी नहीं होगा। आए दिन लोग मांगों को लेकर सड़क जाम कर देते हैं। इस विरोध प्रदर्शन से आम यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें