फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दिखने पर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर देर रात चला सर्च आपरेशन

Sun, 08 Jan 2017 12:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
search opration - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरौली के पास संदिग्धों के देखे जाने की खबर से पूरा पुलिस विभाग, सेना और सीआरपीएफ हरकत में आ गए। देर रात पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की 137 बटालियन ने हाईवे पर नाके लगाकर संदिग्धों की तलाश की गई। एसएसपी उधमपुर ने जखैनी नाके पर तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर उधमपुर में आतंकी हमले की साजिश को लेकर खुफिया तंत्र को पहले से ही जानकारी मिली हुई है। इस पर देर रात जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ संदिग्धों के देखे जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में चार आतंकियों को देखे जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा के नेतृत्व पार्टियां बनाकर तलाशी अभियान चलाए। समरौली और नरसू क्षेत्र में सेना और सीआरपीएफ ने तलाश अभियान चलाया। हालांकि इसके बारे में एसएसपी ने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन संदिग्धों को देखे जाने की बात को एसएसपी ने माना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में पहले भी आतंकी हमला हुआ था, जिसमें जिंदा आतंकी नावेद पकड़ा गया था। सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चलाया है। कुछ संदिग्धों के देखे जाने की बात सामने आई है। हालांकि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पूरी तरह से खुला है, पर जरूरत पड़ने पर इसे बंद भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें