फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: राजोरी में संदिग्ध देखे जाने के बाद चला सर्च ऑपरेशन

Tue, 19 Jul 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
सर्च आपरेशन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राजोरी में कोटरंका सब डिवीजन के कंडी बुद्धल क्षेत्र में कुछ संदिग्धों के देखे जाने के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिन तक चले इस ऑपरेशन में कुछ भी हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन


सैन्य व खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को कुछ स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में कुछ हथियारबंद लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा।

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया था कि कुछ लोग जंगल की ओर जाते हुए देखे गए हैं। इतना ही नहीं संदिग्ध लोगों ने कुछ अन्य लोगों से रास्ता भी पूछा था। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए सेना व पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया था। रविवार रात से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन मंगलवार शाम तक चला।
विज्ञापन


इस ऑपरेशन के दौरान क्षेत्र के सभी जंगलों को खंगाला गया। दिन-रात चले ऑपरेशन में कुछ भी हाथ नहीं लगा। सैन्य सूत्रों के अनुसार हथियारबंद लोगों के होने से इंकार भी नहीं किया जा सकता।

अगले में महीने से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और उसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस भी है। पाक आतंकी इस दौरान कोई भी हरकत कर सकते हैं। हालांकि पुलिस व सेना का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें