सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान
- फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना ने सर्च आपरेशन चलाया।
इलाके के मडवान गांव में चार आतंकियों की उपस्थिति की गोपनीय सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद सर्च आपरेशन चलाया। सुरक्षा बलों ने हवा में कुछ फायर किए, ताकि यदि आतंकी होंगे तो जवाबी फायरिंग कर सकते हैं।
इससे उनकी सही स्थिति का पता चल सकता है। हालांकि, आतंकियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद भी सर्च आपरेशन देर शाम तक चलता रहा।