उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सेना को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। सेना ने हंदवाड़ा में लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किया है जो सुरक्षाबलों के काफिले पर हमले की योजना बना रहा था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को हंदवाडा़ फल मंडी के पास एक आतंकी के होने की खबर मिली। जिस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स ने साझा अभियान चला कर आतंकी को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आतंकी की पहचान अशिक अहमद के रूप में हुई है जोकि आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा हुआ है। पकड़े गए आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, तीन एके मैगजीन, एक चाइनीज पिस्तौल, एक पिस्तौल की मैगजीन, तीन हैंड ग्रेनेड और कुछ नक्शे बरामद हुए हैं।
पकड़े गए आतंकी ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले सोपोर में मारे गए लश्कर कमांडर अबु बकर का करीबी है। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि लश्कर हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला करने की फिराक में है।
J&K: Police & 21RR apprehended an LeT terrorist, Ashiq Ahmed, in Handwara; Huge cache of arms and ammunition recovered. pic.twitter.com/AAHXHv2XQ0
— ANI (@ANI_news) January 4, 2017