जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीमें पहाड़ी जिलों के दूरदराज और घने जंगलों वाले इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं।
राजोरी जिले में कालाकोट के पीर खाना, पोथा नरोटा और अंध गांवों तथा सुंदरबनी के ठंडा पानी और कंसर इलाकों में तलाशी ली जा रही है। वहीं कठुआ में पंजवारी, कठेरा और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है।
पुंछ के मेंढर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने अपर कसबलारी, थेराटोपा, नागल गली, कलाबन और पटनीतीर इलाकों को भी अभियान में शामिल किया है।
अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और संदिग्ध लोगों का पता लगाने के लिए संयुक्त अभियान जारी है। साथ ही इन क्षेत्रों में आतंकवादियों या किसी अन्य राष्ट्रविरोधी तत्व की संभावित मौजूदगी को लेकर भी जांच की जा रही है।