फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी तलाशी अभियान के दौरान नहीं मिले संदिग्ध

Tue, 28 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
संदिग्ध - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
शहर के अंबफला में दिखे संदिग्धों की तलाश में दूसरे दिन भी गहन जांच की गई। पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर जानीपुर और अंबफला स्थित नगरोटा तक के जंगलों को खंगाला, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन


संदिग्धों की सूचना के बाद पूरे शहर में अलर्ट है। शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं और स्थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करें। 

उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि जम्मू से किश्तवाड़ जाने वाली बस में दो संदिग्ध युवक हैं। जो अंबफला चौक में उतर गए और इससे पहले उन्होंने उधमपुर और बनतालाब के सीआरपीएफ कैंप का पता पूछा।
विज्ञापन


इसके बाद पूरे शहर में अलर्ट कर तलाशी अभियान चलाया गया। एसएसपी सुनील गुप्ता का कहना है कि काफी जंगलों को खंगालने के बाद भी कुछ नहीं मिला। पुलिस पूरे अलर्ट पर है और हर तरफ नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें