फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी माता वैष्णो देवी के दरबार के पास जंगलों में संदिग्धों के खिलाफ चला तलाशी अभियान

Tue, 16 Apr 2019 10:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी भवन - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
वैष्णो देवी यात्रा के प्रमुख पड़ाव सांझी छत के आसपास जंगलों में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी संदिग्धों की तलास में अभियान चलाया। दूसरी ओर स्थिति को देखते हुए, एहतियातन बंद किए गए अर्द्धकुंवारी-भवन प्राचीन मार्ग को दोपहर के बाद भक्तों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इस बीच जंगलों में सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को सांझी छत टावर के जरिये संदिग्धों की मौजूदगी के संकेत मिले थे। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ व सेना द्वारा संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। एहतियातन अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले प्राचीन मार्ग को भी बंद कर दिया गया था। 

दोपहर करीब तीन बजे हालात सामान्य नजर आने पर इस मार्ग को फिर से भक्तों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। साथ ही मंगलवार सुबह भैरो मंदिर के दर्शन को जाने वाले भक्तों की वापसी बैटरी कार मार्ग से ही संभव हो रही थी, जबकि दोपहर को प्राचीन मार्ग खुलने के बाद भक्तों को राहत मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में भक्त भैरो मंदिर के बाद प्राचीन मार्ग से वापसी करते देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'सभी मार्ग पर भक्तों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है और उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है।'-नरेश कुमार, एसडीएम भवन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें