बिलावर में तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबलों के जवान।
कठुआ/बिलावर। जिले के उपमंडल बिलावर में संदिग्ध लोग देखे जाने की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकियों की तलाश में शुक्रवार को सुरक्षाबलाें ने धनुपरोल और सच्चार में तलाशी अभियान चलाया। अभियान में ड्रोन भी मदद ली जा रही है।
इसके अलावा राजबाग के छन्न अरोड़ियां, दनोह और लडोडी के इलाकों को भी खंगाला। सुबह शुरू हुआ तलाशी अभियान शाम तक जारी रहा। हालांकि कोई आतंकी हाथ नहीं लगा है। बीते साल उपमंडल बिलावर के दूरदराज इलाके बदनौता और धनु परोल में अगस्त और सितंबर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में सेना के पांच जवान बलिदान हो गए थे। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ढेर किया था। संवाद